विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित वृक्षारोपड़ एवं संगोष्ठी सम्पन्न

 

नैनी, प्रयागराज(स्वतंत्र प्रयाग) गंगा महासभा प्रयागराज एवं यमुनापार विकास संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता यमुनापार विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद पाण्डेय ने किया जबकि वृक्षारोपण कार्यक्रम गंगा महासभा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र तिवारी के देखरेख में संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर पिछले वर्ष लगाए गए पेड़ों के विकास एवं संरक्षण की समीक्षा करते हुए वृक्षारोपड़ करके उसकी देखरेख मे सक्रिय भूमिका का निर्वहन करने वाले पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। गंगामहासभा के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र तिवारी ने भविष्य में भी सभी के जीवन को संकट से बचाने हेतु पर्यावरण के संरक्षण के लिए वृक्षारोपड़ करने एवं उसे पालने का संकल्प दिलाया। संगोष्ठी के उपरांत एक दर्जन पौधों का रोपण किया गया। यमुनापार विकास संघर्ष समिति द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम को भविष्य में भी जारी रखने का संकल्प लिया गया। उक्त अवसर पर गजेन्द्र प्रताप सिंह पत्रकार, सुधाकर दुबे एडवोकेट, विनोद शंकर तिवारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह, सुनीता दुबे, प्रवीण तिवारी, वी सी श्रीवास्तव एडवोकेट, सुनीता शर्मा एडवोकेट, संजय पाण्डेय पत्रकार, वरुण प्रताप सिंह आदि ने एक एक पेड़ लगाया तथा संगोष्ठी मे सहभागिता किया। 

आयोजन के अंत में महासचिव गजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में