महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या एक लाख के पार


मुंबई (स्वतंत्र प्रयाग):कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से पूरे देश में सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों 233 मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई है। राज्य सरकार द्वारा रविवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 233 में मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 100,130 पहुंच गया है। इस दौरान 12 हजार 557 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58,31,781 हो गई है।इस बीच 14,433 मरीज स्वस्थ हुए इसी के साथ संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 55,43,237 हो गयी है। वर्तमान में राज्य में रिकवरी दर 95.05 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.72 प्रतिशत है। नये मरीजों की तुलना में स्वस्थ मरीजों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामलों में भी काफी गिरावट देखी गयी है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,85,527 रह गयी है। कोरोना संक्रमण, स्वस्थ होने वालों तथा मृतकों के मामले में महाराष्ट्र पूरे देश में पहले स्थान पर है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में