उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन, समस्याओं का किया जाय समयबद्ध निस्तारण

 




लखनऊ(स्वतंत्र प्रयाग)उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने कैम्प कार्यालय 07-कालीदास मार्ग पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुना और समस्याओं/शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। 

उन्होने लोगों से सीधे संवाद करते हुये उनकी समस्याएं सुनी तथा सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि लोगों की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं होगी। जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये लोगों ने मा0 उपमुख्यमंत्री जी से मिलकर अपनी समस्याएं बताईं तथा पत्र भी दिये। सभी प्रार्थना पत्रों पर सम्बन्धित अधिकारियों को समयबद्ध ढ़ंग से कार्यवाही करने के निर्देश श्री मौर्य ने दिये। 


कतिपय मामलों में उपमुख्यमंत्री ने रायबरेली, प्रतापगढ़, देवरिया व उन्नाव के पुलिस अधीक्षकों तथा कुशीनगर व हरदोई के जिलाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करके समस्या निवारण के प्रभावी निर्देश दिये। जनता दर्शन में गोण्डा, रायबरेली, कौशाम्बी, बाराबंकी, ग्रेटर नोएडा, मऊ, लखनऊ, अमेठी, आजमगढ़, मथुरा, गाजीपुर, शामली, फतेहपुर, मुज्जफरनगर, उन्नाव, मैनपुरी, बस्ती, बलिया, प्रयागराज, सम्भल आदि लगभग तीन दर्जन जिलों से आये लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके प्रभावी व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश उपमुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। यह भी निर्देश दिये गये कि जिन लोगों ने प्रार्थना पत्र दिये हैं उनपर क्या कार्यवाही हुयी, फरियादियों को उससे अवगत कराया जाय। निस्तारण इस प्रकार से किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति निस्तारण से पूरी तरह संतुष्ट रहे और उसे बार-बार कहीं चक्कर न लगाने पड़ें। जनता दर्शन में कई दिव्यांग व्यक्ति भी आये, जिनके पास उपमुख्यमंत्री ने स्वयं जाकर उनकी समस्या सुनीं तथा उन्हे विश्वास दिलाया कि उनकी हर सम्भव मदद् की जायेगी, किसी को निराश नहीं होने दिया जायेगा।


सम्पर्क सूत्र-बी0एल0 यादव, सूचना अधिकारी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में