तीर्थ नगरी प्रयागराज से विजय का संदेश,भगवा मय होगा पूरा प्रदेश-लक्ष्मण आचार्य

 


भाजपा जिलापंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी डाँ. वीके सिंह ने 4 सेटो मे दाखिल किया पर्चा

आरपी गेस्ट हाउस मे कार्यकर्त़ाओ को सम्बोधित करने के बाद जनप्रतिनिधियो संग पहुचें नामाकंन दाखिल करने

   

प्रयागराज(स्वतंत्र प्रयाग) प्रयागराज के छठवें जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में प्रयागराज से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ.वीके सिंह के समर्थन मे उमड़े जन सैलाब मे वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ आरपी गेस्ट हाऊस प्रयागराज मे सुबह 10 शनिवार को पहुचें। सांसद केशरी देवी पटेल एवं सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की गरिमामई उपस्थिति में 8 प्रस्तावक समर्थको मे निवर्तमान जिलापंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, बृज कुमारी पांडे, आरती यादव, अरविंद विश्वकर्मा,आशीष कुमार, रामाधार बिंद,सिद्धनाथ मौर्य, आलोक कुमार कोल के साथ चार सेटो में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन पूर्व आरपी गेस्टहाऊस पर एकत्रित कार्यकर्ताओं के हुजूम को संम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य एवं जिला प्रभारी लक्ष्मण आचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि ग्राम स्वराज की अवधारणा को गति देने के लिए प्रयागराज के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. वीके सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया l

    उन्होंने डॉ. वीके सिंह की होने वाली विजय को सबका साथ, सबका विश्वास और सबके विकास की विजय बताते हुए अग्रिम बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक एकता का परिचय देते हुए अहर्निश कार्य किया है सभी बधाई के पात्र हैं। 

लक्ष्मणाचार्य ने आगे कहा कि आधुनिक प्रयागराज के जनक उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मार्गदर्शन उनकी लोकप्रियता और उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की संख्या और उत्साह देखकर विजय विजय का भगवा पुनः फहरेगा।

   फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिले के विकास के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में हमने जो पौधा लगाया था डॉ वीके सिंह उसको और पुष्पित पल्लवित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे जिससे प्रयागराज जिला प्रदेश के सबसे सुंदर जिलों में शीर्ष पर हो।

   निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह ने सभी की एकता और सहयोग से विजय निश्चित होने की अग्रिम शुभकामनाऐं देकर पार्टी के निर्णय के साथ गर्मजोशी के साथ खडी़ रही। विधायक विक्रमाजीत मौर्य, विधायक प्रवीण पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक राजमणि कोल,विधायक नीलम करवरिया, विधायक डॉ.अजय कुमार,एमएलसी सुरेंद्र चौधरी,महापौर अभिलाषा गुप्ता आदि के सभा को संबोधित किया।

    डॉ. वी.के सिंह का जोरदार स्वागत मंच पर उपस्थित यमुनापार प्रभारी ओंकार केसरी, महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती, पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक अशोक बाजपेई, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पांडे, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता, अमरनाथ यादव, कमलेश कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र देव पांडे, विभूति नारायण सिंह, रणजीत सिंह, रामरक्षा द्विवेदी, अमरनाथ तिवारी, शिवदत्त पटेल, कन्हैया लाल पांडे, अशोक सिंह,पार्षद पवन श्रीवास्तव,राजेश केसरवानी, दिलीप कुमार चतुर्वेदी,जीत लाल तिवारी अरुण अग्रवाल अजय पांडे आलोक सिंह पीयूष रंजन निषाद सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाऐं दी।

    कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री रवि केसरवानी ने किया नामांकन कार्यक्रम में राम शंकर शुक्ला, विजय शंकर शुक्ला, विक्रमाजीत मौर्य,अशोक चौधरी, रमेश पांडेय,राजू शुक्ला,विजयलक्ष्मी सिंह,त्रिवेणी प्रसाद पांडेय,इं.जगदीश सिंह,राजेश्वरी तिवारी,सुभाष सिंह पटेल, धर्मराज पाल,आषूतोष तिवारी, आदेश सिंह,मनोज गुप्ता,आरती राय,रमाकांत विश्वकर्मा,प्रकाश शुक्ल प्रचंड,अश्वनी पटेल,रत्नाकर सिंह,सुधाकर सिंह पटेल,वीरेन्द्र शुक्ला,आलोक पटेल,कमलेश त्रिपाठी,सुरेश शुक्ला,पंकज सिंह,राम सिंह, सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में