भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

 


इटियाथोक/गोण्डा (स्वतंत्र प्रयाग) जनपद के इटियाथोक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में गत मंगलवार को भाजपा संगठन की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में एमएलसी गोंडा प्रभारी अश्वनी सिंह रहे। श्री सिंह ने भाजपा संगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने हेतु सरकार की जो भी योजनाएं चलाई गई उनके बारे में आम जनमानस को अवगत कराना, जिससे सरकार की छवि आम जनमानस के बीच में अच्छी जाए। सरकार के द्वारा आम जनमानस के लिए कई योजनाएं संचालित की गई वही करोना कॉल में सूबे की सरकार ने काफी अच्छा काम किया है कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए उन्होंने कहा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती हैं। कार्यकर्ता पार्टी और सरकार के बीच सेतु का कार्य करता है। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक कार्यकर्ता उच्च पदो तक पहुंच सकता है अधिकतर पार्टियां घराना पार्टियों के नाम से मशहूर है। सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं का सम्मान यदि किसी पार्टी में है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही मे है इसलिए आप लोग अभी से संगठन को मजबूत करने पर जुट जाएं जहां पर भी जो भी कमियां हैं उन्हें शीघ्र दूर करें क्योंकि भाजपा का संगठन का मूल मंत्र है बूथ जीतो चुनाव जीतों। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारियों ने भी अपनी बात को रखा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा,महेश नारायण तिवारी डॉक्टर ओपी मिश्र राजा बाबू गुप्ता जसवंतलाल सोनकर, विष्णु प्रताप नारायण , कक्कू सिंह कपिलेश्वर शुक्ल, अजय राठोर वैभव रस्तोगी, रवि तिवारी, संजय सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में