नामांकन में शामिल होंगे यमुनापार के पदाधिकारी और कार्यकर्ता


शंकरगढ़,प्रयागराज:(स्वतंत्र प्रयाग): भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया की शनिवार को सुबह 10 बजे समस्त जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी डा. वीके  सिंह के नामांकन में शामिल होंगे। 

इसके लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पुलिस लाइन के नजदीक स्थित आरडी पैलेस के पास एकत्र होंगे। इसके पश्चात प्रत्याशी, विशिष्ट अतिथि, जनप्रतिनिधियों संग तय समय पर पर्चा दाखिल किया जाएगा।। यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने सभी कार्यकर्ताओं को समय से पहुंचने की अपील की है।

जिलाध्यक्ष ने कहा की जिला पंचायत के चुनाव में विपक्षी चाहे जितना षडयंत्र करें, लेकिन भाजपा के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित ही नहीं ऐतिहासिक होगी। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास लेकर पार्टी और प्रत्याशी चल रहे हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में