हत्या कर खेत में रखे पुआल पर फेंका मिला किशोर का शव


गले में कटने का निशान सहित शरीर के कई स्थानों पर चोट के दिखे निसान

घूरपुर/प्रयागराज (स्वतंत्र प्रयाग) यमुनापार के घूरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुक्खू का पूरा गांव में 14 वर्षीय किशोर का शव खेत में पाया गया। मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ में उपस्थित लोगों के द्वारा मृतक किशोर की पहचान गोलू पुत्र धर्मराज निवासी सुक्खू का पूरा के रूप में हुई। वहीं परिजनों को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई मृतक किशोर के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मृतक किशोर के गले पर कटे का निशान होने के साथ ही खून बहा हुआ है। जबकि पीड़ित परिवार के द्वारा बेटे की हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। परिजनों के द्वारा पुलिस को यह भी बताया गया कि गोलू कल शाम 8 बजे से ही घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब था। जिसकी वे तलाश करते रहे लेकिन गोलू के ना मिलने पर सुबह पुलिस को सूचना देने के लिए जाने वाले थे कि उसके पहले ग्रामीणों ने खेत में शव पाए जाने की सूचना दी। 

वहीं मृतक गोलू का शव घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर पाया गया। परिजनों के द्वारा गोलू की हत्या का कारण पारिवारिक जमीनी विवाद बताया जा रहा है। क्योंकि 2 दिन पूर्व ही जमीनी बंटवारे को लेकर के परिवार में विवाद हुआ था, जिसे घटना से जोड़कर पुलिस व परिजन दोनों देख रहे हैं। लेकिन हत्या का कारण क्या है यह पुलिस की जांच पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की मासूम की हत्या किन कारणों से की गई। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा भी छानबीन की जा रही है वही परिजन उच्चाधिकारियों के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम में जाने की बात कह रहे हैं।

इस विषय में पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया की परिवार द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर मृतक के फूफा समेत कई लोगो को हिरासत नेवले लिया गया है और पोस्टमार्डम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में