कोरांव के टुड़ियार गाँव में शिकारियों ने नीलगाय का किया शिकार, ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस

 

कोराव,प्रयागराज: (स्वतंत्र प्रयाग): कोरांव थाना क्षेत्र के बड़ोखर चौकी अंतर्गत टुडियार गांव में नीलगाय का कुछ शिकारियों के द्वारा शिकार कर लिया गया। जब इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो एक शिकारी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। और उससे पूछताछ करने लगे जिस पर उसने अपना पता बड़ोखर बताया है। हालांकि ग्रामीणों के द्वारा नीलगाय का शिकार करने के मामले की शिकायत बड़ोखर चौकी पुलिस से की गई। जिस पर बड़ोखर चौकी इंचार्ज कनक कुमार यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृत नीलगाय का निरीक्षण किया। बड़ोखर चौकी प्रभारी कनक कुमार यादव के मुताबिक नीलगाय के गले पर कटने का निशान है। उसका गला काटकर ही मारा गया है। नीलगाय का शिकार करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर स्थलीय निरीक्षण करने के उपरांत अज्ञात शिकारियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई में जुटी हुई है। हालांकि इसके पूर्व भी क्षेत्र में कई अन्य जंगली जानवरों के शिकार किए जा चुके हैं। और आए दिन करते रहते हैं। ऐसे में ग्रामीणों की बातों पर गौर करें तो इन जानवरों का शिकार कर व्यापार किया जाता है। जिससे आए दिन क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में