दिल्ली 'जहां वोट, वहां वैक्सीनेशन' अभियान के तहत 70 वार्डों में शुरु होगा टीकाकरण-



नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग): दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है, ऐसे में टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली में आज विशेष अभियान 'जहां वोट, वहां वैक्सीनेशन' की शुरुआत हो रही है।इसके तहत लोग अपने घर के करीब स्थित पोलिंग बूथ पर टीका लगवा सकेंगे। यह अभियान 45 से अधिक उम्र वालों के लिए है। अगर दिल्ली में वैक्सीन की कमी नहीं हुई तो इस अभियान के तहत 4 सप्ताह में 45 साल से अधिक के सभी लोगों को वैक्सीन लगा दी जाएगी। बता दें कि दिल्ली में 45 से ऊपर के 57 लाख लोग हैं। 27 लाख लोगों को पहली डोज़ लग चुकी है। 30 लाख लोगों को लगनी बाकी है। केजरीवाल ने एक वीडियो कांफ्रेंस में कहा, इस अभियान के तहत हम लोगों के घर-घर जाएंगे और कहेंगे कि जहां आप वोट डालने जाते हो आप वहीं जाएं और वहां पर आपके वैक्सीनेशन का हमने इंतजाम किया हुआ है। आज से दिल्ली के 70 वार्ड से ये शुरू किया जाएगा। हर हफ्ते 70 वार्ड में ये अभियान किया जाएगा। हमने जो दिल्ली में टीकाकरण के सेंटर खोले हैं उनमें लोगों का आना बहुत कम हो गया है, यह एक बड़ी समस्या है। इसकी वजह से काफी दवा बचती है।

 


सीएम केजरीवाल ने बताया कि यह अभियान 5 दिन तक चलेगा, ताकि पूरा बूथ कवर हो सके और सभी 45 साल से ऊपर के लोगों को टीका लग सके। 4 सप्ताह में कह पाएंगे कि 45 साल से ऊपर के सभी लोगो को पहली डोज़ लग चुकी है। फिर 3 महीने बाद यही अभियान चलाएंगे, ताकि उनकी दूसरी डोज़ लग सके। बता दें कि दिल्ली में अभी कुल 57 लाख वैक्सीन की डोज़ ही लग पाई हैं। वैक्सीन की कमी होने की वजह से 18 से 44 साल वाले लोगों के टीकाकरण पर ब्रेक लगा है। अब दिल्ली सरकार 45 प्लस वाले लोगों पर फोकस कर रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में