406 सदस्य निर्विरोध, 32 सीटों पर होगा चुनाव


चुनाव के बाद भी ग्राम पंचायत सदस्य की 14 सीटें रह जाएंगी खाली

शंकरगढ़,प्रयागराज(स्वतंत्र प्रयाग) विकास खंड शंकरगढ़ में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर करवाए जा रहे चुनाव में सोमवार को नाम वापसी की गई। नाम वापसी के उपरांत कुल 406 सीटों पर सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हो गया। जबकि 32 सीटों पर चुनाव करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए एडीओ (पंचायत) दीपेश सिंह ने बताया कि चुनाव के उपरांत भी विकास खंड में ग्राम पंचायत सदस्य की 14 सीटें खाली हो जाएंगी। 

विकास खंड शंकरगढ़ में कुल 76 ग्राम पंचायतें हैं। इसमें ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या 928 है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान 474 सीटों पर सदस्यों का चुनाव हो चुका है। जबकि रिक्त सीटों के लिए अब चुनाव करवाया जा रहा है। इसके लिए रविवार को ब्लाक मुख्यालय पर भारी संख्या में लोगों ने नामांकन फार्म जमा किया।

सोमवार को नाम वापसी के साथ चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया। यह जानकारी देते हुए एडीओ (पंचायत) दीपेश सिंह ने बताया कि नाम वापसी के बाद ग्राम पंचायत के रिक्त सीटें में से 406 लोग निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। जबकि 23 लोगों ने अपना नामांकन फार्म वापस लिया। 

एडीओ (पंचायत) ने बताया कि विकास खंड शंकरगढ़ में अब सिर्फ 32 सीटों पर चुनाव करवाया जाएगा। मतदान 12 जून और मतगणना 14 जून को होगी। एडीओ (पंचायत) ने बताया कि इस चुनाव के बाद भी क्षेत्र में 14 सीटें खाली रह जाएंगी। जिन 32 सीटों पर चुनाव करवाया जा रहा है, वह सिर्फ नौ ग्राम पंचायतों की सीटें हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में