राज्य सड़क निधि योजनान्तर्गत विभिन्न जनपदों के 88 चालू कार्यों हेतु 80 करोड़ 43 लाख 87 हजार की अवशेष धनराशि की गयी अवमुक्त


लखनऊ,(स्वतंत्र प्रयाग), उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में राज्य सड़क निधि के अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 88 चालू कार्यों हेतु 80 करोड़ 43 लाख 87 हजार की अवशेष धनराशि उ0प्र0 शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है। 


विभिन्न जनपदों के 88 चालू कार्यों में जनपद अम्बेडकरनगर में 06, जनपद बलियां में 13, जनपद सिद्धार्थनगर में 03, जनपद बहराइच में 13, जनपद गोण्डा में 04, जनपद प्रायगराज में 05, जनपद एटा में 05, जनपद बांदा में 10, जनपद बरेली में 02, जनपद लखनऊ में 03, जनपद बुलन्दशहर में 15, जनपद सहारनपुर में 03, जनपद लखीमपुर-खीरी में 02 तथा जनपद मेरठ, आगरा, बस्ती व जनपद गोरखपुर में 1-1 चालू कार्य सम्मिलित हैं।


इन चालू कार्यों को सम्पादित करने हेतु कुल अवशेष धनराशि 80 करोड़ 43 लाख 87 हजार अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन के लोक निर्माण अनुभाग-1 द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। 


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि सभी सम्बन्धित अधिकारी अवमुक्त धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप व निर्धारित समयसीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें।


मौर्य ने यह भी निर्देश दिये हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग प्रत्येक दशा में 31 मार्च 2021 तक कर लिया जाय तथा कार्य सम्पादन के अनुरूप उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को 30 अप्रैल 2021 तक उपलब्ध करा दिया जाय तथा सड़क निधि हेतु गठित प्रबन्धन समिति द्वारा अनुमोदित परियोजनाओं/प्रयोजनों के लिये ही स्वीकृत/आवंटित धनराशि का उपयोग किया जाय।


 


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में