भारतीय जवानों ने विरोधियों को अपना लोहा मनवाया, चीन को भी दिया करारा जवाब - PM मोदी


नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग न्यूज): अचानक लेह लद्दाख दौरे पर पहूुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज लेह में जवानों को संबोधित किया। लद्दाख में चीनी हरकतों पर तंज सकते हुए मोदी ने कहा कि अब विस्तारवाद का जमाना चला गया है, विकासवाद का वक्त है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जवानों ने दुनिया को अपनी बहादुरी का नमूना जरूरत पड़ने पर हमेशा दिया और चीन को भी लोहा मनवाया।


चीन को साफ संदेश देते पीएम मोदी ने कहा कि विस्तारवाद का युग समाप्त हो चुका है और अब विकासवाद का है। तेजी से बदलते समय में विकासवाद ही प्रासंगिक है। विकासवाद के लिए असवर हैं यह ही विकास का आधार हैं। बीती शताब्दी में विस्तारवाद ने ही मानव जाति का विनाश किया। किसी पर विस्तारवाद की जिद सवार हो तो हमेशा वह विश्व शांति के सामने खतरा है। 


बता दें कि चीन वक्त-वक्त पर लद्दाख, अरुणाचल के इलाकों पर अपना दावा बताता रहता है। इतना ही नहीं हाल ही में रूस और भूटान की कुछ जमीन पर भी उसने अपना दावा किया था। जवानों से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोग बांसुरी वाले कृष्ण की पूजा करते हैं। वहीं यहां सुदर्शन चक्र धारी कृष्ण को भी आदर्श माना जाता है


 


पीएम ने कहा कि जब-जब वह राष्ट्र रक्षा से जुड़े फैसले के बारे में सोचते हैं तो सबसे पहले जो माताओँ को याद करते हैं। पहली हमारी भारत माता, दूसरी वे वीर माताएं जिन्होंने सैनिकों को जन्म दिया। इसके बाद पीएम ने कहा कि जवानों के सुरक्षा उपकरणों और हथियारों की हरसंभव मदद की कोशिश सरकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवानों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि उनकी भुजाएं चट्टान जैसी हैं। इसके बाद पीएम मोदी बोले कि दुश्मनों ने जवानों का जोश और गुस्सा देख लिया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में