प्रधान ने लगाया आरोप कहा मझियारी कि सीमा में किया जा रहा खनन , विभाग की टीम ने जांच कर बताया कि कौशाम्बी सीमा क्षेत्र है


 


लालापुर/ प्रयागराज,(स्वतंत्र प्रयाग), यमुना में नदी में अवैध खनन की शिकायत पर तहसील कर्मचारियों के साथ खनन विभाग व लालापुर पुलिस की टीम जांच को पहुंची तो हड़कंप मच गया।मझियारी तरहार गांव से नाव द्वारा यमुना पार कर टीम मझियारी आमद चायल के सीमा में पहुंची और खनन का निरीक्षण किया।


खनन इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया की कौशम्बी व प्रयागराज का बार्डर देखा गया।सर्वेयर योगेश शुक्ल के मुताबिक़ खनन कार्य कौशम्बी के पट्टा क्षेत्र में हो रहा है।मझियारी आमद चायल व कौशम्बी की सीमा का निर्धारण दोनो तहसील के कर्मचारी व दोनो जिला की खनन टीम लगाकर जल्द किया जायेगा।


उधर मझियारी के प्रधान सिया दुलारी पत्नी तीरथ क़पुरिहा ने बताया की माझियारी तरहार की किसानों की यमुना रेत की भूमि में ज़बरन कौशम्बी के दबंगों द्वारा पनचक्की मशीन व जेसीबी व पोक लैंड मशीन लगाकर अवैध खनन किया जा रहा है।किसानों ने आरोप लगाया की उनकी पुश्तैनी यमुना टापू की भूमि पर कौशाम्बी के माफियाओं द्वारा खनन किया जा रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में