मोदी ने शहीद जवानों काे दी श्रद्धांजलि, रक्षामंत्री ने कहा - बलिदान नहीं भूलेंगे

 


नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग):प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जान गंवाने वाले जाबांज सैनिकों और सुरक्षाकर्मी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश उनकी सहादत को हमेशा याद रखेगा।


पीएम मोदी ने शहादत देने वाल़ों को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया,“उनके जज्बे और शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा। जाबांजो ने देश और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। मेरी शहीद जांबाजों के परिवारों और मित्रों के प्रति हार्दिक संवेदना है।”कश्मीर में जवानों का शहीद होना दर्द ...


 



यह घटना बेहद परेशान करने वाली और दर्द भरी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए इसे 'बेहद परेशान करने वाला और दर्द भरा' करार दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि जवानों ने आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में साहस की मिसाल पेश की और उनकी बहादुरी और संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा।


रक्षा मंत्री ने ट्वीट किया, 'हंदवाड़ा में हमारे जवानों और सुरक्षाकर्मियों की क्षति बेहद परेशान करने वाली और दर्द भरी है। इन्होंने आंतकवादियों के खिलाफ अदम्य साहस दिखाया और देश सेवा में बड़ा बलिदान दिया। हम इनकी बहादुरी और संघर्ष को कभी भुला नहीं पाएंगे।' सिंह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने यह भी कहा कि भारत वीर शहीदों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
 
गौरतलब है कि हंदवाड़ा में रविवार को हुई इस मुठभेड़ में एक कर्नल समेत पांच जाबांज शहीद हो गए जबकि दो आतंकवादी ढेर हो गये। इस मुठभेड़ में सेना के दो अधिकारी, दो जवान और पुलिस के एक उप निरीक्षक शहीद हो गये। शहीदाें में कर्नल आशुतोष शर्मा, मेजर अनुज सूद, राष्ट्रीय राइफल्स की 21वीं बटालियन के नायक राजेश और लांस नायक दिनेश तथा पुलिस उपनिरीक्षक शकील काजी शामिल हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में