जिलाधिकारी ने किया गेहूं, खरीद केंद्र का निरीक्षण


 


कौशाम्बी, (स्वतंत्र प्रयाग), जिलाधिकारी कौशाम्बी मनीष कुमार वर्मा गेँहू खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने आज गेंहू खरीद केंद्र पर पहुच गए।


 जहाँ किसानों से हो रही सरकारी गेंहू खरीद का जायजा लिया तथा गेंहू खरीद के केंद्र प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा कहा कि गेंहू खरीद में किसानों को कोई परेशानी नही होनी चाहिए।।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंझनपुर के टेवा स्थित सरकारी गेंहू खरीद केंद्र पर जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण करने पहुच गए निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि किसानों के गेंहू खरीद में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नही होनी चाहिए तथा स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी उपज का भुगतान तत्काल उनके बैंक खाते के माध्यम से तुरंत किया जाय । 


गेंहू खरीद केंद्रों में बोर की उपलब्धता तथा तौल आदि की ब्यवस्था की भी जानकारी कर जिलाधिकारी ने दिशा निर्देश दिया केंद्र में मौजूद किसानों से भी उन्होंने बात कर खरीद केंद्र की जानकारी लिया। 


किसानों से जिलाधिकारी ने कहा कि गेंहू बेचने में कोई परेशानी तो नही हो रही है तो किसानों ने खरीद केंद्र पर गेंहू खरीद पर संतुष्टि जताई जिलाधिकारी के साथ गेंहू खरीद केंद्र पर जिला वितरण अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में