जरूरत से ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए है हानिकारक


हेल्थ डेस्क,(स्वतंत्र प्रयाग), सुबह का वक्त हो और चाय की चुस्कियां न ली जाय ऐसा तो हो ही नही सकता, हर घर मे लोग लगभग चाय का सेवन बड़े शौक से करते है, लेकिन क्या आप जानते है की आपका ये शौक आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।


जो लोग दिन में कई बार चाय पीते है उन्हें विभिन्न तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है, अगर आप चाय पीना पसंद करते है तो दिन में एक या दो बार ही चाय का सेवन कर सकते है लेकिन इससे अधिक चाय का सेवन आपके सेहत के लिए खतरा बन सकती है तो चलिये जानते है चाय के अधिक सेवन से स्वास्थ्य को होने वाली समस्याओं के बारे में-


पूरी नींद न आना


यू तो तनाव और कई तरह की परेशानियों के कारण व्यक्ति को रात में नींद नही आती और अगर आप सोने से पहले चाय का सेवन कर ले तो समझ ले नींद उड़ ही गयी। दरसअल चाय में पाया जाने वाला कैफीन नींद पर उसका उल्टा प्रभाव पड़ता है, अगर आप जरूरत से ज्यादा चाय का सेवन करते है आपको कई तरह के स्लिपडिस ऑर्डर का भी सामना करना पड़ सकता है।


भूख न लगना 


चाय पीने का एक बड़ा नुकसान यह है कि यह आपकी भूख को दबाता है इसीलिए आप जरूरत से ज्यादा चाय का सेवन करेंगे तो इससे आपको भूख कम लगेगी और आपको आवश्यक पोषक तत्व नही मिल पाएंगे। शरीर मे पोषक तत्वों की कमी होने पर आपको कई तरह की समस्याएं होगी।


कब्ज की समस्या


चाय में थियोफिलाइन नाम का रसायन पाया जाता है जो पाचन के दौरान निर्जलीकरण प्रभाव पैदा कर सकता जिससे व्यक्ति को कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कई लोग मानते है की सुबह चाय लेने से मल त्याग करने में मदद मिलती है जबकि अधिक मात्रा में चाय पीने से कब्ज हो सकता है, वही खाली पेट चाय पीने से गैस व एसिडिटी की समस्या हो जाती है।


बेचैनी 


वैसे तो कैफीन को मूड बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है लेकिन शरीर पर कुछ अच्छा और कुछ बुरा प्रभाव पड़ता है, चाय का अधिक सेवन करने से नींद में खलल, बेचैनी, घबराहट की समस्या होती है। इतना ही नही इससे हृदय गति भी तेज हो सकती है।


गर्भपात की सम्भावना


एक गर्भवती स्त्री को चाय का सेवन सोच समझ कर करना चाहिए, चाय में मौजूद कैफीन भरण के विकास को नुकसान पहुँचा सकता है और गर्भपात का खतरा पैदा कर सकता है। इसलिए अगर आप चाय पीना चाहती है तो अपने डॉक्टर से सलाह ले ले उनकी सलाह पर ही चाय का सेवन करे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में