गोवंश आश्रय स्थल का मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी पी पाठक ने किया औचक निरीक्षण


 


कौशाम्बी,(स्वतंत्र प्रयाग )ग्राम पंचायत पूरब शरीरा से लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर रखते हुए , आज मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी 0पी पाठक ने पूरब शरीरा में बने अस्थाई गोवंश आश्रय का औचक निरीक्षण किया।


 निरीक्षण के दौरान पशुओं की गणना ,एवं बीमारी आदि से संबंधित अभिलेखों को देखा तथा परिसर का निरीक्षण किया, पूरब शरीरा में बने अस्थाई गोवंश आश्रय से टैग  लगे गोवंश को छोड़ दिया जाता था ।
इस  वजह से गांव के लोग परेशान रहते थे ।


 पूरब शरीरा के लोगों ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी से किया, शिकायत पर आज सीबीओ ने पूरब शरीरा में बनी अस्थाई गोवंश आश्रय का निरीक्षण किया, और  निरीक्षण के दौरान वहां पर उपस्थित कर्मचारियों को फटकार लगाई, 
सी बी ओ ने कहा कि अगर गोवंश आश्रय स्थल से  एक भी गोवंश छोड़ा गया तो ,सम्बन्धित जिम्मेदार के  ऊपर कार्रवाई की जाएगी। 


मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पशुओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए पशु चिकित्सा विभाग पूरी तरह से सतर्कता बरतते हुए कार्य कर रही है।


उन्होंने बताया कि जनपद के अंतर्गत स्थाई तथा अस्थाई संचालित गौशालाओं के भरण पोषण हेतु, लगातार धनराशि जारी की जा रही है ,जिससे गौशाला के प्रभारियों ने अपने लिए प्राप्त भूसा का भंडारण कर लिया है,  अगर गोवंश आश्रय से गोवंश छोड़े जाते हैं, तो उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।


सी बी ओ  के सख्त तेवर से गोवंश पर लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारो में हड़कम्प मचा है।
वही सूत्रों के अनुसार लापरवाही पर जल्द ही   कर्मचारियों  पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में