देश भर में 39,699 पॉजिटिव , 1323 की मौत , महाराष्ट्र में में 12,296 , गुजरात 5,054 , दिल्ली 4122 पॉजिटिव , लॉकडाउन 17 मई तक जारी



नई दिल्ली,(स्वतंत्र प्रयाग) पूरे देश में इस वक्त कोरोना का कहर महामारी के रूप में छाया हुआ है, वही 3 मई के सुबह 8:00 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार देश भर में 39,699 पॉजिटिव पाए गए हैं. जिनमें से 1,323 की मौत हो चुकी है कोरोना से पॉजिटिव पाए गए राज्यों में सबसे गंभीर स्थिति महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और मध्यप्रद्देश की बनी हुई है. वहीं अब भारत सरकार ने देशभर मे लॉक डाउन थ्री कि घोषणा कर दी है, जिसे 4 मई से 17 मई तक लागू किया जाएगा।


महाराष्ट्र मे जहां 12,296 पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से 521 की मौत हो चुकी है, महाराष्ट्र में मुंबई और पुणे सबसे गंभीर दौर से गुजर रहे हैं  वहीं मध्यप्रदेश में पॉज़िटिव की संख्या 2,788 है, जिनमें 151 की मौत हो चुकी है, यहां भोपाल और इंदौर में स्थिति बहुत नाजुक बनी हुई है।


तमिलनाडु में 2,757 पॉजिटिव है, जिनमें 29 की मौत हुई है, राजस्थान में 2,772 है जिनमें अब तक 68 की मौत हो चुकी है  उत्तर प्रदेश में 2,487 केस पॉजिटिव है, जिनमें 43 मरे हैं, उत्तर प्रदेश मे लखनऊ, आगरा, नाज़ुक दौर से गुज़र रहे हैं।


पश्चिम बंगाल में 795 केस पॉजिटिव है जिनमें 48 की मौत हो चुकी है उड़ीसा में 157 पॉजिटिव है  केरल में 500 पॉजिटिव पाए गए, जिनमें चार की मौत हो चुकी है।


कर्नाटक में 601 पॉजिटिव है जिनमें 25 की मौत हो चुकी है. गुजरात में 5,054 पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें 262 लोगों की मौत हो चुकी है   जम्मू और कश्मीर में 666 लोग पॉज़िटिव हैं जिनमें से 8 की मौत हो चुकी है।


झारखंड में 103 की मौत हुई है. दिल्ली में 4,122 पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें 64 लोगों की मौत हो चुकी है आंध्र प्रदेश में 25 पॉजिटिव है  वहीं केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार में भी पॉजिटिव पाए गए हैं हालांकि यहां अभी किसी के मरने की सूचना नहीं मिली है।


लद्दाख में भी 23 कोरोना है, मेघालय और मिजोरम में एक पॉजिटिव हैं  हिमाचल प्रदेश में 40 पॉज़िटिव मरे हैं गोवा में मात्र 7 पॉजिटिव पाए गए हैं अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ एक पॉज़िटिव हैं।


आपको बताते चलें कि लोग डाउन फेस-2 3 मई को खत्म होना था जिसके बाद केंद्र सरकार ने लगभग 3 की घोषणा कर दी है अब यह लगभग 17 मई तक चलेगा, पूरे देश भर में रेड जोन ग्रीन जोन और येलो जोन में पॉजिटिव की संख्या के आधार पर जिलों को बांटा गया है  जिनमें ग्रीन जीवन में सभी प्रकार के लघु उद्योग दुकानों को खोलने का आदेश दे दिया गया है, लेकिन इनमें कुछ प्रतिबंधों के साथ कुछ ही प्रकार के व्यापार और दुकानें खोली जाएंगी, इस दौरान भी पब्लिक यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में