बुंदेलखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक सिंह का 63 साल उम्र में हुआ निधन   


बाँदा,(स्वतंत्र प्रयाग) बुंदेलखंड के कांग्रेस के सशक्त हस्ताक्षर व वरिष्ठ नेता पूर्व राज्य मंत्री विवेक सिंह का 63 साल की उम्र में दिल्ली मैक्स हॉस्पिटल में निधन हो गया। वह माइस्थीनिया जैसी गम्भीर बीमारी से पीड़ित थे। गुरुवार को उनकी तबियत बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूर्व मंत्री के निधन से पूरे बुंदेलखंड में शोक की लहर फैल गई।


तीन बार कांग्रेस से विधायक व एक बार मंत्री रहे कु. विवेक सिंह बाँदा सदर सीट से तीन बार विधायक रहे, वर्तमान में वह कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के सलाहकार नियुक्त थे।


 1996 में पहली बार विधायक बनने के बाद वह मंत्री भी बने थे। इसके बाद 2007 व 2012 में भी कांग्रेस की कमजोर स्थिति के बाद भी उन्होंने जीत दर्ज कर खुद को एक जनप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया था। वह बुंदेलखंड के बड़े कांग्रेसी नेता के रूप में जाने जाते थे।


उनके  आकस्मिक निधन से कांग्रेसियों के साथ साथ पूरे बुंदेलखंड में शोक फैल गया। इनके निधन से समूचे बुंदेलखंड में कांग्रेस को भारी नुकसान के रूप में देखा जा रहा है। इस जानकारी को उनके भतीजे लोकेंद्र प्रताप सिंह ने दी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में