शहर पश्चिमी  के गरीब असहाय व दिहाड़ी मजदूरों को आज नवे दिन भाजपाइयो ने खाद्य सामग्री का किया वितरण


 


प्रयागराज,(स्वतंत्र प्रयाग),उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री  सिद्धार्थ नाथ सिंह के निर्देश पर विधानसभा शहर पश्चिमी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरीबों तक मदद पहुंचाने का कार्य में तेजी से गति बढ़ता हुआ।


महामारी संकट की मुश्किल घड़ी में गरीब और असहाय लोगों के लिए भाजपाई मसीहा बनकर खड़े हो गए है।
लॉकडाउन होने के बाद शहर पश्चिमी में शहर और ग्रामीण एरिया में फंसे मजदूरों व असहायों तथा बच्चों को भोजन के लिए भाजपा सहारा बन गयी है।


भारतीय जनता पार्टी के काशी प्रान्त क्षेत्रीय मंत्री कमलेश कुमार की अगुवाई में झलवा, पीपलगांव,बमरौली,भगवतपुर, मंदरी, मंदर, पावन,सल्लाहपुर,सबदरगंज,मातपुर, जनका, अकबरपुर, मनौरी,पूरामुफ्ती में रहने वाले जरूरतमंदों व दिहाड़ी गरीब मजदूरों को भोजन का खाद्य सामग्री वितरण किया गया।


प्रेम नारायण केसरवानी की अगुवाई में प्रीतमनगर,हरवारा,ट्रांसपोर्ट नगर,महेंद्र नगर,नीवा इलाकों में हजारों की संख्या में मलिन बस्तियों में जाकर खाद्य सामग्री देने का सराहनीय कार्य किया।


लॉक डाउन होने पर रोजगार बंद होने कारण कई परिवारों को खाना परोसने का कार्य राम लोचन साहू की अगुवाई में लगभग एक हजार परिवारों को बांटा।अधिवक्ता अखिलेश मिश्रा,कौशकी सिंह पटेल,रंजन शुक्ला ने राजरूपपुर, कालिंदीपुरम, चकिया,सूबेदारगंज, पटपर, जयरामपुर की मलिन बस्तियों में पूड़ी और सब्जी बांटने का कार्य किया।


क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रांत कमलेश कुमार ने कहा गांव में सरकार द्वारा राशन वितरण होने से आम आदमी को काफी राहत मिला है।सरकार ने कई गरीब परिवारों को एक हजार की आर्थिक सहायता प्रदान करने से रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में बड़ी मदद मिलना प्रारम्भ हो गया है।


सिद्धार्थ नाथ सिंह का संदेश है कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय मिशन पर कार्य करते रहो कोई भी भूखा न सोएं।इसके लिए पांचों मंडलों के मंडल अध्यक्ष के माध्यम से हर गांव में गरीब परिवार को चिन्हित कर लिया है उसकी निगरानी भी भाजपा कार्यकर्ता कर रहे है।सूचना मिलने पर टीम पहुँच कर खाद्य सामग्री पहुँचाने के लिए कृतसंकल्पित है।


इस मौके पर प्रेम नारायण केसरवानी,आशीष दुबे,राजू कुमार पूर्व पार्षद,हिमांशु गौतम,कौशिकी सिंह पटेल,दीना नाथ कुशवाहा,अरविंद पासी, राजेश सिंह,अनुभव शर्मा,दीपक जायसवाल,मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी,रंजन शुक्ला, विकास श्रीवास्तव,शिव तिवारी,श्याम त्रिपाठी,रामजी शुक्ला, राम नरेश सिंह पटेल आदि कार्यकर्ता ने खाद्य सामग्री में सहभागिता दिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में