शादी के नाम पर करता रहा दुष्कर्म , फिर ऐसा खुला रॉज की पुलिस पड़ गई पीछे




लुधियाना,(स्वतंत्र प्रयाग),ये खबर पंजाब के लुधियाना से है। यहां एक युवक ने स्वयं को अविवाहित बताकर अपनी सहकर्मी से संबंध बना लिए। झांसा दिया कि शादी कर लेगा। जब युवती ने शादी की बात कही तो वह बहानेबाजी करने लगा।


बाद में ऐसा राज खुला कि युवती ने पुलिस में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस युवक को तलाश कर रही है और वह गायब हो गया है।


विवाहित होने के कारण शादी नहीं कर रहा


युवती ने पुलिस को बताया कि वह एक अस्पताल में गांव सुनेत निवासी मनप्रीत सिंह के साथ काम करती है। काम करने के दौरान ही उससे दोस्ती हो गई। मनप्रीत सिंह ने कहा कि वह अविवाहित है और शादी करना चाहता है। वह उसकी बातों में आ गई। शादी के नाम पर उसने दुष्कर्म किया। जब शादी की बात कही तो वह टालने लगा। बाद में पता चला कि वह विवाहित है और इसी कारण शादी नहीं कर रहा था।


क्या कहना है पुलिस का


युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मनप्रीत के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो गायब हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में