मुख्यमंत्री योगी के पिता के निधन पर सभी पार्टियो सहित पक्ष विपक्ष के नेताओ ने गहरा प्रकट किया शोक


लखनऊ,(स्वतंत्र प्रयाग), उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के पिता के निधन पर सभी पार्टियों समेत तमाम पक्ष विपक्ष के नेताओ ने दुख व्यक्त किया कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन पर गहरी संवेदनाए ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिजन को कष्ट सहने का साहस दे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।


समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए शोक संदेश में कहा,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता के देहावसन पर भावभीनी श्रद्धांजलि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाए।
ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिवार जनों को कष्ट सहने का साहस दे।


बहुजन समाजवादी पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने अपने शोक संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता श्री आनंद बिष्ट जी की इलाज के दौरान आज दिल्ली के एम्स में हुई मौत की खबर अति दुखद है, भगवान उनके परिवार परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल ने मुख्यमंत्री के पिता जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।


उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष हदय नारायण दीक्षित ने निधन की खबर सुनकर गहरा शोक व्यक्त किया, उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री बिष्ट जी एक महान प्रतिष्ठित समाजसेवी योद्धा की तरह याद किये जायेंगे, उनके न रहने पर सामाजिक जीवन मे शून्यता आयी है, दीक्षित ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वह दिवंगत आत्मा को शन्ति तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत शोकाकुल परिवार को इस आपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा ने भी मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनन्द बिष्ट जी का सोमवार सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में