कोरोना से मौत के आंकड़े जारी, चार डॉक्टरों सहित 422 लोगो की मौत, दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में स्थिति गंभीर



नई दिल्ली,(स्वतंत्र प्रयाग)देशभर मे इस वक़्त कोरोना अपनी तेज रफ्तार से बढ़ते हुए तेजी से मल्टीपल फ़ेल रहा है, पिछले दो दिनों मे ही आंकड़े भयानक तरीके से बढ़े हैं  15 अप्रैल रात 10 बजे तक देशभर मे 12 हज़ार 370 पॉज़िटिव हो चुके हैं, जिसमे से मरने वालों की संख्या 422 हो गई है  15 अप्रैल दिन बुधवार को 21 पॉज़िटिव मरीजो ने अलग अलग राज्य मे दम तोड़ा महाराष्ट्र के पुणे में 20 घंटे के अंदर 4 और उत्तर प्रदेश में 3 मरीजों की मौत हुई।


पूरे महाराष्ट्र के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां 2916 पॉज़िटिव मे से 187 लोगों की मौत हो चुकी है मेघालय में बुधवार को पहली मौत एक डॉक्टर के रूप मे दर्ज की गई  कोरोनावायरस की वजह से देश में यह चौथे डॉक्टर की मौत हुई है इसके पहले के मरने वाले मध्य प्रदेश से थे मुख्य शहरों मे मुंबई 1756 पॉज़िटिव मे से 113 की मौत, पुणे 351 पॉज़िटिव मे से 42 की मौत, इंदौर 411 पॉज़िटिव मे से 37  मरे, साउथ दिल्ली 26 पॉज़िटिव मे से 23 मरे, हैदराबाद 307 पॉज़िटिव मे से 13 मरे, हैं।



मध्य प्रदेश 938 पॉज़िटिव मे से मरने वालों की संख्या 55 हो गई  उत्तर प्रदेश मे भी अब तक 8 लोगों की मौत की खबर हैं, इसके अलावा गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु , तेलंगाना, मे भी लगातार कोरोना पॉज़िटिव मरीजो की मौत लगातार सिरीज़ मे जारी है   इसके पहले मंगलवार को एक ही दिन मे देश में 33 संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी  यह आंकड़े अलग-अलग राज्य  सरकारों की ओर से जारी किए गए हैं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अभी तक देश में 420 लोगों की मौत हुई है।


 


वही राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश में 735 पॉजिटिव में से 11 मर चुके हैं,


तमिलनाडु में 1242 पॉजिटिव में से 14 मरे हैं,


महाराष्ट्र 2987 पॉजिटिव में से 187 मरे हैं।


मध्य प्रदेश 938 पॉजिटिव में से 53 मरे हैं।


गुजरात 770 पॉजिटिव में से 33 मरे हैं।


राजस्थान 1046 पॉजिटिव में से 11 मरे हैं।


पश्चिम बंगाल 213 पॉजिटिव में से 7 मरे हैं।


तेलंगाना 650 पॉजिटिव में से 18 मरे हैं।


पंजाब 186 पॉजिटिव में से 13 मरे हैं।


कर्नाटक 280 पॉजिटिव में 12 मरे, जम्मू कश्मीर 305 में से 4 मरे,


दिल्ली 1562 पॉजिटिव में से 30 मरे हैं।


आंध्र प्रदेश 525 पॉजिटिव में से 14 मरे हैं।



ये वो संख्या है जिनकी 15 अप्रैल की शाम 8 बजे तक हो चुकी है  देशभर मे इस वक़्त 2 दर्जन से अधिक राज्यों मे कोरोना के पॉज़िटिव केस पाए गए हैं, ये कुछ प्रमुख राज्य हमने दिए हैं, जिनमें पॉजिटिव लोगों की संख्या 200 के पार है सबसे गंभीर राज्यों की श्रेणी में महाराष्ट्र पहले नंबर पर है उसके बाद तेलंगाना फिर आंध्र प्रदेश तमिलनाडु राजस्थान दिल्ली और उत्तर प्रदेश काफी गंभीर दिखाई पड़ रहे हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में