कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रयागराज के अस्पताल पुलिस विभाग तथा सफाई कर्मचारियो को सेनेटाइजर के  पांच लीटर के 200 कैन कराए उपलब्ध


प्रयागराज,(स्वतंत्र प्रयाग), देश वैश्विक बीमारी कोरोना से लड़ रहा है।इसमें डॉक्टर, सफाईकर्मी, पुलिस विभाग तथा बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता अपना योगदान दे रहे है।इनकी सुरक्षा के लिये।


कैबिनेट मंत्री  सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रयागराज के अस्पताल,पुलिस विभाग,सफाई कर्मचारी,सामाजिक कार्यकर्ता के लिए सेनेटाइजर के 5 लीटर के 200 केन,पांच हजार पाउच उपलब्ध कराए है। नामित पार्षद व मंत्री पीआरओ विजय मेलरोत्रा ने महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी,काल्विन अस्पताल के सीएमएस


डॉ वी के सिंह,डफरिन के डॉ मनीषा गुप्ता,एसआरएन अस्पताल के उप अधीक्षक डॉ गौतम त्रिपाठी, बेली अस्पताल डॉ सुषमा श्रीवास्तव को 25-25 केन तथा 200 पाउच,सात नगरीय व नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को 2 -2 केन व 50 -50 पाउच सहित विधानसभा शहर पश्चिमी के सभी 14


पार्षदों,शहर के दस थानों खुल्दाबाद,धूमनगंज, करेली,शाहगंज, पिपरी,पूरामुफ्ती,कैंट,सिविल लाइंस, कीडगंज को 50-50 पाउच,शहर पश्चिमी में स्थित 12 प्राइवेट नर्सिंग होम को 2-2 केन तथा 50-50 पाउच के अलावा पांचों मंडल अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख लोगों को सेनेटाइजर का वितरण किया।जिस पर सभी लोगों ने मंत्री को ह्रदय से आभार व्यक्त किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में