एक्सपर्ट ने कहा अमेरिका में मरेंगे कोरोना से दो लाख लोग, अभी तक 90 हजार लोगों को किया गया एडमिट



वॉशिंग्टन,(स्वतंत्र प्रयाग)कोरोना वायरस अब धीरे धीरे बढ़कर खतरनाक होता नज़र आ रहा है, 1दिन पहले हुए जी7 बैठक मे भी अमेरिका के विदेश मंत्री ने इसे चीन की साजिश और धोखा करार दे दिया है, क्योंकि चीन ने वायरस की सही जानकारी समय पर दुनिया से छुपाई रखी  फिलहाल अमेरिका मे एक्सपेर्ट की माने तो इससे दो लाख लोग मारे जाने की आशंका है।


दुनियाभर में कोरोनावायरस से नौ लाख 11 हजार 570 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 90 हजार 912 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। अब तक 45 हजार 538 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 30 हजार से ज्यादा लोगों की जान सिर्फ यूरोप में गई है। स्पेन में संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है। नौ हजार लोग मारे जा चुके हैं।


अमेरिका के सर्जन जनरल ने देश में एक से दो लाख मौतों की आशंका को खारिज कर दियाा है। उनके मुताबिक, अमेरिकी चाहें और प्रयास करें तो यह आंकड़े कभी सच साबित नहीं होंगे। अमेरिका में बुधवार देर रात संक्रमितों का आंकड़ा दो लाख दो हजार 336 हो गया है। कुल 4 हजार 454 लोगों की मौत हुई है।


न्यूयॉर्क हेल्थ डिपार्टमेंट के प्रवक्ता टेरेंस लिन ने बुधवार रात बताया कि शहर के ‌विभिन्न अस्पतालों में काम कर रहे 470 हेल्थ वर्कर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को क्वैरेंटाइन किया गया है। लिन के मुताबिक, न्यूयॉर्क के 85 फीसदी आईसीयू इस वक्त फुल हैं। डिपार्टमेंट में कुल 72 हजार कर्मचारी हैं।


अमेरिका में कोरोना से 2 लाख लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है। इनमें राष्ट्रपति ट्रम्प की कोरोना टास्क फोर्स के मेंबर डॉक्टर फौसी भी शामिल हैं। लेकिन, अमेरिकी सर्जन जनरल डॉक्टर जेरोम एडम्स ने इस आशंका को खारिज कर दिया है। बुधवार रात एनबीसी को दिए इंटरव्यू में एडम्स ने देश को सब्र और संयम की सलाह दी। कहा, “जो आशंकाएं (अमेरिका में मौतों के मामले में) जताई जा रहीं है, वो बेहद चिंताजनक हैं।


लेकिन, ये हमारी सच्चाई नहीं बनेंगी। हमें सिर्फ अपना योगदान देना- घर में रहिए और सोशल डिस्टैंसिंग का सख्ती से पालन कीजिए। मैं फिर कह रहा हूं कि किसी भी आशंका को गलत साबित करना हमारी ही जिम्मेदारी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में