देश मे 7,019 पॉजिटिव, 245 मरने वालो  में डॉक्टर, पत्रकार, अधिकारी शामिल , महाराष्ट्र,यूपी,एमपी,दिल्ली,तमिलनाडु गंभीर



नई दिल्ली,(स्वतंत्र प्रयाग) देशभर मे इस वक़्त कोरोना मरीजो की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, 10 अप्रैल शुक्रवार की शाम 6 बजे तक की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर मे 7,019 पॉज़िटिव हुए हैं, जिसमे से 245 लोगों की मौत हो चुकी है  अब कोरोना ने एक गंभीर स्थ्ति मे अपने आपको बदल लिया है, जिसके बाद सिर्फ मौत का इंतज़ार करना ही शेष बचा हुआ है।


देशभर मे इस वक़्त सबसे गंभीर हालात महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के है, जहां अब मरने वालों की संख्या भी बढ्ने लगी है  महाराष्ट्र मे जहां मुंबई की हालत नाज़ुक है, वहीं मध्यप्रदेश मे इंदौर गंभीर संकट मे है आगरा, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, लखनऊ भी रेड ज़ोन बन चुके हैं  महाराष्ट्र मे 1364 पॉज़िटिव मे से 108 मर चुके है, जिसमे मुंबई से ही 880 और पुणे 220 पॉज़िटिव होने के साथ ही गंभीर हालत मे हैं  उत्तर प्रदेश मे 431 पॉज़िटिव हैं 4 मरे 


मध्यप्रदेश के इंदौर में एक डॉक्टर समेत चार लोगों की मौत हुईं। इससे पहले गुरुवार को भी एक डॉक्टर की मौत हुई थी। इसके साथ ही शहर में अब तक 27 मरीज दम तोड़ चुके हैं। चंडीगढ़, हरियाणा और असम में भी एक-एक की जान गई। इससे पहले गुरुवार को 34 लोगों की जान गई थी।


मध्यप्रदेश के इंदौर में आज चार लोगों की जान गई। सीएमएचओ प्रवीण जड़िया ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे 65 साल के पूर्व जिला आयुष अधिकारी निवासी ब्रह्मबाग की कोरोना से मौत हो गई।


वे धार में पोस्टेड थे। वर्तमान में निजी प्रैक्टिस कर रहे थे। इससे पहले गुरुवार को डॉक्टर शत्रुघ्न पंजवानी की मौत हुई थी। उनकी उम्र 62 साल थी। इसके अलावा, कोरोना संक्रमित 52, 65 और 70 साल के मरीजों ने भी दम तोड़ दिया।


गुड़गांव में 76 साल की इटली की महिला नागरिक की मौत हो गई। यह संक्रमित महिला मेदांता अस्पताल में पांच मार्च से एडमिट थी। इस महिला को इटली के ही 13 अन्य संदिग्धों के साथ भर्ती कराया गया था। बाकी सभी स्वस्थ हो गए थे।


चंडीगढ़ में 77 साल की महिला की सात मार्च को मौत हो गई थी। उसे खांसी और सांस लेने में दिक्कत के चलते स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, शुक्रवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है।


पंजाब के मोहाली में शुक्रवार को 78 साल की बुजुर्ग महिला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इनकी मौत 7 अप्रैल को हुई थी।


असम  राज्य में आज पहली मौत दर्ज की गई।
 यहां  65 साल के बुजुर्ग की मौत हुई,  गुरुवार की शाम से शुक्रवार की सुबह तक गुजरात में तीन और आंध्र प्रदेश में दो मौतें हुईं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में