भारतीय जनता पार्टी का दावा कहा 28 लाख लोगों तक पहुँचाया भोजन



नई दिल्ली ,(स्वतंत्र प्रयाग,)आज दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीनों नगर निगम के महापौर, नेता सदन, स्टैंडिंग कमिटी चेयरमैन और ज़ोन चेयरमैन से बात की और निगम के सभी काम और कार्यक्रम की समीक्षा की।



के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल और सह संयोजक व प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे राशन और फूड पैकेट्स बांटने के इस अभियान को और गति देने पर चर्चा की  कार्यक्रम के संयोजक व प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉक डाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया।


मेरी दिल्ली के लोगों से यही अपील है कि वह लॉकडाउन के बढ़ने से बिल्कुल ना घबराएं  भाजपा कार्यकर्ता लॉक डाउन खत्म होने तक परिपूर्ण तरीके से दिल्ली की हर जरूरतमंद और गरीब परिवारों को भोजन और राशन का सामान पहुंचाने के लिए तैयार है।


जब तक कोरोना वायरस का प्रकोप है, अपने घरों में रहने का प्रयास करें उन्होंने कहा कि सभी लोगों को घर-घर जाकर राशन पहुंचाया जाएगा, इसलिए लोगों को घरों से बाहर निकलने की कोई आवश्यकता नहीं है हमारा प्रयास है कि जो भी परिवार और लोग खाने से वंचित हैं उनको मदद पहुंचाई जाए।


हम सभी अपने नैतिक एवं सामाजिक कर्तव्यों का पालन करते हुए कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुए इस विपरीत परिस्थिति से लोगों को निकालने के लिए तथा उनके हौसले को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयत्न कर रहे हैं।


कार्यक्रम के सह-संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कुल मिलाकर आज तक दिल्ली में 27 लाख 99 हजार 991 लोगों तक खाद्य सामग्री एवं भोजन पहुंचाया जा चुका है।


दिल्ली में 14 अप्रैल को 1 लाख 77 हजार 274 जरूरतमंद लोगों को खाने के पैकेट और 19 हजार 370 लोगों को राशन के साथ अन्य जरूरी सामान वितरित किए गए, जिससे 1 लाख 96 हजार 644 लाभान्वित हुए।


योजना के तहत आज तक पश्चिमी दिल्ली के 1 लाख 24 हजार 826 लोग, केशवपुरम के 4 लाख 33 हजार 514, नजफगढ़ के 1 लाख 73 हजार 875, उत्तर पश्चिमी के 2 लाख 33 हजार 737, बाहरी दिल्ली के 1 लाख 26 हजार 499, दक्षिणी दिल्ली के 1 लाख 75 हजार 854, 



महरौली के 2 लाख 69 हजार 729, मयूर विहार के 1 लाख 10 हजार 650, शाहदरा के 48 हजार 164, नवीन शाहदरा के 1 लाख 37 हजार 594, उत्तर पूर्वी के 3 लाख 22 हजार 665, नई दिल्ली के 1 लाख 68 हजार 491, करोल बाग के 2 लाख 38 हजार 858, चांदनी चौक के 2 लाख 35 हजार 535 जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में