भाजपा जमुनापार जिलाध्यक्ष तथा मनकामेश्वर मंडल अध्यक्ष द्वारा मोदी किट एवं खाद्य सामग्री का किया गया वितरण


लालापुर/प्रयागराज,(स्वतंत्र प्रयाग),भारतीय जनता पार्टी के मनकामेश्वर मंडल अध्यक्ष ने मानपुर,बरहुला के गरीबों को मोदी किड वितरण किया।


और साथ मे जिला सूचना प्रमुख अनुज सिंह परिहार  ने बताया कि यमुनापार जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारती ने अपनी टीम के जिला उपाध्यक्ष जय सिहं पटेल कार्यालय प्रभारी मनोज गुप्ता, प्रवीन पटेल भाजपा के कर्यकर्ता देव श्रीवास्तव व भाजपा जिला प्रतिनिधि शंकरलाल पाण्डेय के साथ बारा विधानसभा के ओझा पट्टी, लालापुर, जोंधी,  शंकरगढ़, शिवराजपुर व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जा जाकर गरीब, असहाय, शोषित, मुसहरा व मलिन बस्तियों मे जाकर जन-जन तक 15 किलो मोदी किट का वितरण किया।


जिसमें दाल, चावल, आटा, सब्जी, मसाला, तेल  इत्यादि उपयोगी वस्तुएं रही, वन्दना सिंह अध्यक्ष ने बताया कि यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने कोरोना जैसे भयंकर महामारी से बचने के उपाय में बताया कि सोशल डिस्टेंस व साफ-सफाई ही सबसे सबसे महत्वपूर्ण बचाव का तरीका है।


और बताया कि इस वैश्विक महामारी के समय  भाजपा यमुनापार जिला की पूरी टीम आपके साथ हर परिस्थिति में साथ देने को वचनबद्ध है।क्षेत्र का कोई असहाय पीड़ित गरीब जनता भूखा ना रहे, इसके लिए हमारी यमुनापार की पूरी टीम दिलोजान से कार्य कर रही है।


जनता  जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल ने लोगों को घर में ही रहकर अपने आप को सुरक्षित रखने व स्वस्थ भोजन लेने के बारे में बताया। इसी कड़ी में जिला सूचना प्रमुख अनुज सिंह परिहार ने बताया कि कोरोना जैसे वैश्विक संकट के समय हम सभी अपने जिला अध्यक्ष के साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर गरीब,जरूरतमंद व असहाय लोगों के लिए कार्य करने के लिए वचनबद्ध है।


इस वैश्विक महामारी के समय क्षेत्र,प्रदेश के साथ देश के हर नागरिक को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश को ध्यान में रखते हुए देश के हर व्यक्ति को लाक डाउन का पालन करते हुए समाजिक दूरी बनाकर अपने आप को  सुरक्षित रखना ही सबसे बड़ी देश सेवा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में