कैबिनेट की अगली बैठक मुख्यमंत्री योगी कर सकते है चंदौली में


 


लखनऊ,(स्वतंत्र प्रयाग) सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ अगली कैबिनेट की बैठक लखनऊ सचिवालय के बाहर चंदौली में कर सकते हैं। इस बैठक में विन्ध्यवासिनी धाम विकास परिषद के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के बाद घोषणा भी किए जाने की संभावना है।


यह दूसरी बार है जब मुख्यमंत्री लखनऊ के बाहर कैबिनेट की बैठक करने की योजना है। इसके पहले जनवरी 2019 में कुंभ में कैबिनेट की बैठक हुई थी। उच्चाधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री इस बार चंदौली में कैबिनेट की बैठक करना चाहते हैं।


सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों से इसके लिए तैयारियां करने का निर्देश दे दिया गया है। कैबिनेट की बैठक में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर मुख्य सचिव सोमवार को अधिकारियों से साथ बातचीत करेंगे। इसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। 


कैबिनेट की बैठक चंदौली में कहां होगी? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन वहां के डीएम को इसकी तैयारियों के लिए निर्देशित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री प्रदेश के धार्मिक स्थलों के महत्व को देखते हुए विकास परिषद का गठन कर रहे हैं। अयोध्या धाम विकास परिषद का गठन किया जा चुका है।  


अगला लेख: BJP ने शुरू की मिशन 2022 की तैयारी, विधायकों को वर्कशॉप में करेगी


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में