ब्राजील में लगातार हो रही बारिश  से आई बाढ़, से 21 लोगो की हुई मौत



ब्राजील, (स्वतंत्र प्रयाग),ब्राजील में लगातार हो रही बारिश के कारण आई बाढ़ से 21 लोगों की मौत हो गई  इस बाढ़ ने के साओ पाओलो और रियो डि जेनेरो भीषण तबाही मचा दी है कई घर बह गए हैं  साओ पाओलो में 32 लोगों के लापता होने की खबर है  हाल में ही आए तेज तूफान के कारण कुछ घंटों में ही भारी बारिश ने तबाही मचा दी।


साओ पाओलो के दक्षिणी तट और रियो डी जेनेरो में यह तबाही स्‍पष्‍ट देखी जा सकती है  अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन से तटीय शहर सैंटोस, साओ विसेंटा और गुआरुजा बुरी तरह प्रभावित है वहीं साओ पाओलो में मंगलवार को कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई।


इन पीड़ितों में से एक राहतकर्मी था जो भूस्खलन में मारा गया था  साओ पाओलो के गवर्नर जोआओ डोरिया ने ट्विटर पर लिखा, ‘इस आपदा से प्रभावित लोगों के साथ हूं.’ भूस्‍खलन और पेड़ों के गिरने से अनेकों हाइवे जाम हैं  यह प्राकृतिक आपदा तब राजनीतिक मुद्दा बन गई जब रियो में शहर के मेयर मार्सेलो क्रिवेल्‍ला ने बाढ़ के लिए वहां के लोगों के सिर दोष मढ़ दिया।


उन्‍होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि लोग कूड़ा पर्वतीय इलाकों में फेंकते हैं कांफ्रेंस के बीच में क्रिवेल्‍ला के चेहरे पर कीचड़ फेंका गया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया 65 वर्षीय रियो निवासी इवोन कार्डोसो ने कहा, ‘मेरे रसोई घर, बाथरूम, बेडरूम हर जगह गंदा पानी भर गया है।


साओ पाओलो के करीबी मिनास गेराइस में इसी साल जनवरी में भारी बारिश के कारण 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में