विश्व बैंक सहायतित कोर रोड नेटवर्क डेवलपमेंट परियोजना के डीपीआर गठन हेतु धनराशि की गई अवमुक्त


लखनऊ,(स्वतंत्र प्रयाग)उत्तर प्रदेश  के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल निर्देशन में विश्व बैंक सहायतित उत्तर प्रदेश  कोर रोड नेटवर्क डेवलपमेन्ट परियोजना के डी पी आर गठन हेतु नियुक्त कंसल्टेंसी के चालू कार्यों हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में  2 करोड़ 40 लाख की धनराशि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है।
 


इस सम्बन्ध में शासनादेश उत्तर प्रदेश  शासन लोक निर्माण अनुभाग-12 द्वारा निर्गत कर दिया गया है। इस कार्य की स्वीकृत लागत 71 करोड़ 6 लाख 68 हजार है।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।


कि स्वीकृत धनराशि का व्यय वित्तीय हस्त-पुस्तिकाओं के सुसंगत प्राविधानों, समय-समय पर शासन द्वारा निर्गत शासनादेशों एवं विश्वबैंक के प्राविधानों के अनुरूप किया जाय। शासनादेश में निर्देशित किया गया है कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग लखनऊ की होगी।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में