मनकामेश्वर मंडल की बैठक का पदाधिकारियों ने किया बहिष्कार



प्रयागराज,(स्वतंत्र प्रयाग) लालापुर, शुक्रवार को ग्राम पंचायत गोबरा में मनकामेश्वर मंडल की बैठक आहुत की गई।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वंदना सिंह ने किया।
बैठक में जिले से आये जगदीश सिंह यादव ने बताया कि सीएए कानून के संबंध में और मिसकॉल द्वारा हर गांव व घर मे जा कर हर व्यक्ति से मिलकर 886628862 पर मिस कॉल कर नागरिकता संसोधन बिल का सपोर्ट करें।



लेकिन बैठक में जितने भी पदाधिकारी सामिल हुए थे पूर्व में दी गई सूची में नाम व पद परिवर्तन को लेकर अध्यक्ष वंदना सिंह व सदस्यों ने जमकर विरोध किया।विरोध बढ़ता देखकर मंडल अध्यक्ष ने बैठक स्थगित कर दिया।


सभी पदाधिकारियों का कहना है कि हम लोग जिस पद पर कई सालों से भाजपा के लिए कार्य कर रहे थे उसे बिना किसी कारण के पद से हटाना गरिमा के खिलाफ है।मंडल अध्यक्ष वंदना सिंह ने कहा कि जो सूची हमनें भेजा था वो सारे नाम काट कर नयी सूची जारी की गई।
जिससे नाराज हो कर मंडल के सभी पदाधिकारियों कड़ा विरोध करते हुए बैठक का विरोध किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में