केजरीवाल ने हैट्रिक के साथ संभाली दिल्ली की कमान, पीएम मोदी से मांगा आशीर्वाद


नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग): आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यहां रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने 2013 में पहली बार तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराया था। केजरीवाल ने अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास के मुद्दे पर जीत की हैट्रिक लगाई है।


केजरीवाल के साथ उनके मंत्रिमंडल के छह सदस्यों ने भी शपथ ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। केजरीवाल ने इस बार नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के सुनील यादव को 21,697 वोटों से शिकस्त दी है।



 
अरविंद केजरीवाल के बाद आप में नंबर दो की हैशियत रखने वाले मनीष सिसोदिया ने मंत्री के रूप में शपथ ली। सिसोदिया 2013, 2015 में पटपड़गंज से जीत दर्ज की थी और इस बार भी उन्होंने इसी विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है। उन्होंने इसबार बेहद कड़े मुकाबले में भाजपा के रवि नेगी को 3207 वोटों से हराया।


सिसोदिया अपने दो पूर्व कार्यकाल में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री रहे हैं। सिसोदिया को मुख्यमंत्री केजरीवाल का सबसे करीबी माना जाता है। सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए।मनीष सिसोदिया के बाद सतेंद्र जैन ने मंत्री पद की शपथ ली।


जैन 2013, 2015 और 2020 में शकूरबस्ती से विधायक बने वह आप की दोनों सरकारों में स्वास्थ्य मंत्री रहे। मुफ्त इलाज के लिए मोहल्ला क्लीनिक के पीछे सतेंद्र जैन का ही दिमाग माना जाता है विश्वभर के नेताओं द्वारा मोहल्ला क्लीनिक की प्रशंसा की जा चुकी है।


2020 के चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 7,592 वोटों के अंतर से हराया।Imageसतेंद्र जैन के बाद गोपाल राय ने शपथ ली। गोपाल राय ने ईश्वर की जगह आजादी के शहीदों के नाम पर शपथ ली। गोपाल राय दिल्ली आप के अध्यक्ष (संयोजक) हैं। वह दिल्ली सरकार में श्रम और रोजगार मंत्री रहे हैं।


2011 में अन्ना आंदोलन से जुड़े और आप की कोर कमेटी के सदस्य बने। वह 2013 में चुनाव हार गए थे, लेकिन 2015 और 2020 में उन्होंने जीत दर्ज कराई है इसबार उन्होंने 33,062 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराया हैगोपाल राय के बाद कैलाश गहलोत ने मंत्री के रूप में शपथ ली।


2015 और 2020 में वह जाट बहुल नजफगढ़ से विधायक बने  दिल्ली सरकार में कैलाश परिवहन मंत्री रह थे उन्होंने दिल्ली की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात दी है उन्होंने इस बार एक कड़े मुकाबले में 6,231 वोटों से जीत दर्ज की है केजरीवाल कैबिने में अल्पसंख्यक चेहरे के तौर पर इमरान हुसैन ने मंत्री पद की शपथ ली।


वह 2015 और 2020 में बल्लीमारान से विधायक चुने गए। 2015 के आखिर में वह दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री बने इसबार उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को 36,172 वोटों से हराया  इमरान हुसैन के बाद राजेंद्र पाल गौतम ने केजरीवाल सरकार में कैबिनेट के मंत्री के तौर पर शपथ ली राजेंद्र पाल गौतम ने तथागत बुद्ध के नाम पर शपथ ली।


वह 2015 और 2020 में सीमापुरी से आप के विधायक बने। वह दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे। दिल्ली सरकार ने समाज कल्याण के क्षेत्र में कई बड़े काम किए हैं। इस चुनाव में राजेन्द्र पाल गौतम ने 56,108 वोटों से लोजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया है


इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि चुनाव के दौरान जो भी राजनीतिक उठा-पटक हुई उसे भूल जाओ हम केंद्र के साथ मिलकर काम करेंगे  आप किसी भी पार्टी या धर्म के हों, काम हो तो मेरे पास आ जाना  देश में दिल्ली से नई राजनीति की शुरुआत हुई है  दिल्ली के विकास के लिए प्रधानमंत्री का आशीर्वाद चाहता हूं  मैं सबके साथ मिलकर काम करना चाहता हूं।


आप ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में कुल 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को आठ सीटें मिली थीं  कांग्रेस 2015 की तरह इस बार भी अपना खाता नहीं खोल पाई।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में