दूसरी लड़की के चक्कर मे बारात लेकर नही आया  दूल्हा, दुल्हन के परिवार वाले करते रहे इंतजार


मुरादाबाद,(स्वतंत्र प्रयाग) ठाकुरद्वारा कोतवाली के ग्राम करनावाला जब्ती निवासी जयपाल सिंह की पुत्री अंजू चौहान का विवाह कांठ के ग्राम खूंटखेड़ा निवासी शिवराम सिंह के पुत्र विनोद कुमार साथ तय हुआ था। 14 फरवरी की शाम छह बजे बारात आनी थी।


इसके लिए जयपाल सिंह ने गांव में बारात के स्वागत की तैयारी पंडाल सजाकर दावत का पूरा इंतजाम कर लिया। लेकिन ऐन वक्त पर पता चला कि विनोद कुमार के संबंध दूसरी युवती से हैं  इसकी सूचना बारात आने सेेे पहले शादी के पंडाल तक पहुंची तो दुल्हन के परिजनों को चिंता सताने लगी उन्होंने बिचौलिया के साथ रिश्तेदारों से बातचीत की तो मामला बिगड़ता गया।


नतीजा, दूल्हा विनोद कुमार बारात लेकर नहीं पहुंचा। देर रात दुल्हन के पिता जयपाल सिंह ने कोतवाली ठाकुरद्वारा पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर के तहत कहाँ कि उसकी पुत्री अंजू चौहान का रिश्ता कांठ के खूंडखेड़ा निवासी शिव कुमार के पुत्र विनोद कुमार से तय हुआ था। रिश्ते में परिजन करीब साढ़े तीन लाख रुपये दहेज का सामान, तीन लाख साठ हजार कार के नकद दिया था।


शुक्रवार को बारात का दिन तय था। इसके लिए करीब चार लाख रुपये का टेंट और खाने पर खर्च से इन्तजाम किया। कुल 11 लाख दस हजार रुपये खर्च के करने के बावजूद विनोद कुामर, पिता शिवराम, मां आशा देवी एवं जितेंद्र कुमार ने दो लाख रुपये नगद की मांग की। उसके असमर्थता जताने पर बारात लेकर नहीं आए। दुल्हन के परिवार की समाज मे काफ़ी अपमान हुआ है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में