भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प कर सकते है ताजमहल का दीदार


वाशिंगटन,(स्वतंत्र प्रयाग) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फरवरी के आखिरी सप्ताह में होने वाले भारत दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रंप अधिकतर समय राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में बिताएंगे, लेकिन वे ताज का दीदार करने आगरा भी जा सकते हैं।


इसके अलावा वे अहमदाबाद में हाउडी मोदी जैसे एक कार्यक्रम को भी संबोधित कर सकते हैं  डोनाल्ड ट्रंप का अभी तक 23 से 26 फरवरी के बीच भारत का दो दिवसीय दौरा तय माना जा रहा है दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच चल रहा व्यापार गतिरोध थमने की संभावना है।


अधिकारिक सूत्रों का दावा है कि इस दौरान दोनों देशों के बीच एक ट्रेड डील पर हस्ताक्षर होना तय हो गया है  भारत और अमेरिका के व्यापारिक मामलों से जुड़े अधिकारी फिलहाल इस प्रस्तावित डील को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं सूत्रों का कहना है कि इस डील में कई निश्चित व्यापारिक सेक्टरों को शामिल किया गया है।


दोनों पक्ष इस दौरे की तैयारियों में जुटे हुए हैं अपने दौरे पर ट्रंप वैसे तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही अधिकतर समय बिताएंगे, लेकिन एक विकल्प के तौर पर वह किसी अन्य शहर में भी कुछ समय के लिए जा सकते हैं।


अभी तक आगरा और अहमदाबाद को विकल्प के तौर पर भ्रमण के लिए सामने रखा गया है पिछले सप्ताह वाशिंगटन से ट्रंप के विदेश दौरों को संभालने वाले उच्च स्तरीय लॉजिस्टिक्स टीम ने भारत का दौरा किया था और अपने राष्ट्रपति के पहले भारतीय दौरे के तैयारियों को परखा था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में