युपी के कुछ जिलों में ओले के साथ-साथ हल्की बूंदा-बांदी के आसार



लखनऊ (स्वतंत्र प्रयाग): उत्तर प्रदेश की राजधानी और उसके आस-पास के इलाकों में गलन भरी ठंड से लोग ठिठुर रहे हैं। प्रदेश के कई स्थानों पर आज गुरुवार को बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ जगहों ओले गिर सकते हैं।


विभाग के अनुसार दो व तीन जनवरी को अलग-अलग हिस्सों में बारिश के बाद तापमान में फिर गिरावट आएगी और सर्दी का प्रकोप बढ़ेगा।


गुरुवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, वाराणसी का 15 डिग्री, आगरा का 13 डिग्री, प्रयागराज का 15 डिग्री, बहराइच का 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में