तिरंगा यात्रा में सब की भागीदारी आवश्यक - पतविंदर सिंह


प्रयागराज,(स्वतंत्र प्रयाग)भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री सरदार पतविंदर सिंह ने तिरंगा की पगड़ी पहन कर नैनी क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनमानस को नागरिक संशोधन कानून के पक्ष में तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने हस्ताक्षर अभियान बैठकों के माध्यम से सामाजिक संगठनों के साथ ही आमजन से संपर्क भी कियाl


 
सरदार पतविंदर सिंह ने घर-घर हस्ताक्षर कराते हुए नागरिक संशोधन कानून (सीएए) के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होने का अनुरोध करते हुए कहा कि मैं हूं  (सीएए )समर्थक और भारत माता की जय जैसे स्लोगन लिखकर साथ चलेंl



 सरदार पतविंदर सिंह ने बूथ स्तर पर आम लोगों के घरों तक पहुंच कर संपर्क करते हुए नागरिक संशोधन कानून के बारे में विपक्षी पार्टियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और झूठ को उजागर करते रहे  संवाद संपर्क को गति देते हुए हस्ताक्षर अभियान और मिस कॉल करने पर भी लोगों से आग्रह किया साथ ही तिरंगा यात्रा में सभी आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी होनी चाहिएl


जन जागरूकता में दीपक भाटिया. रंजीत, रोहित सिंह,रितेश, हरमन सिंह ,दलजीत कौर,विकास अरोरा,इश्तियाक अहमद,आदि रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा