शिवपुरी में स्थित बांध से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
शिवपुरी (स्वतंत्र प्रयाग): मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र स्थित एक नदी में बने बांध से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार महुआ नदी पर बने स्टॉप डेम से एक अज्ञात युवक का शव कल पुलिस ने बरामद किया।
मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक व्यक्ति की पेंट की जेब से एक मोबाइल फोन तथा नगद राशि भी बरामद हुई है। पुलिस द्वारा मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें