सीएए के खिलाफ प्रदर्शन की कोशिश में, दिल्ली में 70 महिलाओं के खिलाफ एफआईआर


अलीगढ़ (स्वतंत्र प्रयाग): नागरिकता संशोधन बिल और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में अलीगढ़ में 60-70 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अलीगढ़ सिविल लाइंस के सर्कल अधिकारी (सीओ) अनिल सामनिया ने बताया कि यहां कुछ महिलाओं ने धारा 144 के खिलाफ जाकर प्रदर्शन करने की कोशिश की, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। बता दें दिल्ली में शाहीन बाग में हो रहे महिलाओं के धरने के बाद देश के कई अन्य शहरों में भी ऐसे प्रदर्शन होने लगे हैं। 


अलीगढ़ के सिविल लाइन्स सर्कल ऑफिसर अनिल समानिया ने कहा, 'शहर में धारा 144 लागू है, इसके बावजूद कुछ महिलाओं ने नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के खिलाफ प्रदर्शन करने की कोशिश की।' उन्होंने बताया कि मामले में 60-70 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।


दूसरी ओर राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को लेकर बीते दिनों हुए उप्रदव के आरोप में जेल भेजे गए आरोपियों के परिवार का दर्द शहर के क्लॉक टॉवर पर चल रहे प्रदर्शन में छलका। क्लॉक टॉवर पर प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही वे महिलाएं भी वहां जुटने लगीं जिनके घर के लोग उपद्रव के आरोप में जेल में बंद हैं।


जहां एक ओर महिलाएं सीएए व एनआरसी का विरोध कर रही थीं, वहीं कुछ महिलाएं जेल भेजे गए लोगों को रिहा करने की मांग भी कर रही थीं। बीते दो दिनों से बड़ी संख्या में यहां महिलाएं धरने पर बैठी हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में