राज्य योजना के अंतर्गत पांच राज्य राजमार्गो के चौड़ीकरण के लिए धन का किया गया आवंटन : डिप्टी सी यम


लखनऊ, (स्वतंत्र प्रयाग) उत्तर प्रदेश  के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राज्य योजना अन्तर्गत 5 राज्य राजमार्गों के चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण के चालू कार्यों हेतु  21 करोड़ 81 लाख 47 हजार की धनराशि का आवंटन उत्तर प्रदेश  शासन द्वारा किया गया है।
 


जनपद कासगंज, शाहजहाॅपुर, बलरामपुर व संतकबीरनगर में इन राज्य राजमार्गों पर काम चल रहा है इनकी कुल लागत 2 अरब 58 करोड़ 23 लाख 53 हजार है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उत्तर शासन लोक निर्माण अनुभाग-11 द्वारा जारी कर दिया गया है।


इसके अतिरिक्त राज्य योजना (सामान्य) के अन्तर्गत पुनरीक्षित प्रस्ताव के तहत जनपद जौनपुर में शिवगुलामगंज बसारथपुर-करंजाकला मार्ग के मध्य गोमती नदी पर छुन्छे घाट पर सेतु निर्माण हेतु 10 करोड़ 70 लाख 37 हजार की धनराशि की शासन द्वारा पुनरीक्षित प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। 


इस सम्बन्ध में भी आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन लोक निर्माण अनुभाग-10 द्वारा जारी कर दिया गया है। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेश में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में