प्रयागराज सहित यूपी में आज कई जगह बारिश के आसार
लखनऊ (स्वतंत्र प्रयाग) : प्रयागराज व प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आस-पास के क्षेत्रों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज पूरे प्रदेश में हल्की बारिश के आसार जाताए हैं। बुधवार प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री व लखनऊ का 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रयागराज ,राजधानी सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहेगें।
गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तरी-पश्चिमी की बजाय दक्षिणी पूर्वी हवा चलने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। विभाग ने बताया कि अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से कुछ अधिक है।
ऐसे में बुधवार को किसी भी समय बारिश होने की प्रबल संभावना बन रही है।बुधवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 11.8 डिग्री, आगरा का 13.0 डिग्री, बहराइच का 8.0 डिग्री और गोरखपुर का 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, मंगलवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान 17 डिग्री व लखनऊ का तापमान 22.4 डिग्री रहा जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें