प्रयागराज सहित यूपी में सुबह-शाम गलन में होगा इजाफा 



प्रयाागराज (स्वतंत्र प्रयाग): लखनऊ संगम नगरी के साथ साथ पूरे यूपी में सुबह से धुंध छाई हुई है। आज से हवा का रुख बदलेगा। वहीं, सुबह-शाम के वक्त गलन में इजाफा होगा। शुक्रवार को संगम नगरी  का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी-पूर्वी के बजाय अब उत्तरी-पश्चिमी हवा चलेगी, जिससे गलन भरी ठंड बढ़ जाएगी।


वहीं अब बारिश के आसार नहीं हैं। विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी की वजह से वहां से आ रही ठंडी हवाएं तापमान गिरा सकती हैं। पछुआ हवाओं के जोर पकड़ने से प्रदेश में गलन में बढ़ोतरी होगी।शुक्रवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 6 डिग्री, बहराइच का 5 डिग्री, लखनऊ का 7.0 डिग्री, वाराणसी का 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


वहीं, गुरुवार को संगम नगरी का अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से छः डिग्री कम था जबकि न्यूनतम तापमान 6.0डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा