पूर्व राज्यपाल राम नाईक ने पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने पर मुख्यमंत्री योगी का किया अभिनंदन



लखनऊ, (स्वतंत्र प्रयाग) उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल श्री राम नाईक ने उत्तर प्रदेश में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का दूरभाष पर अभिनदंन किया इस निर्णय के लागू होने से उत्तर प्रदेश की कानून वेवस्था में और भी सुधार होगा इस पर पूर्व राज्यपाल ने विश्वास भी जताया।


ज्ञातब्य होकि राज्यपाल रहते हुए श्री राम नाईक ने उत्तर प्रदेश की सुरक्षा वेवस्था पर कड़ी नजर रखे हुए थे पुलिस परेड के समय 27 दिसम्बर 2018 को बतौर मुख्य अतिथि श्री नाइक ने राज्य की पुलिस की सराहना की थी साथ साथ 20 लाख की आबादी से अधिक आबादी के महानगरों में कमिश्नर प्रणाली लाने का सुझाव दिया था।


और कहाँ था कि देश मे लगभग 71 शहरो में तब यह प्रणाली लागू थी।उसी प्रकार कुछ महानगरों में ही सही उत्तर प्रदेश में प्रायोगिक रूप में इस प्रणाली को अपनाने की बात श्री नाइक ने किया था।


योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पुलिस कमिश्नर प्रणाली अपनाने का जो फैसला किया उसका स्वागत करते हुए श्री नाइक ने कहा इससे पुलिस अधिकारियों को सुचारू ढंग से प्रदेश में कानून वेवस्था बनाये रखने में बल मिलेगा तथा आम जनता को भी बेहतर पुलिस वेवस्था मिलेगी।योगी आदित्यनाथ के इस इतिहासिक निर्णय ने उत्तर प्रदेश को कानून वेवस्था के मामले में पूरे देश के समकक्ष बनाया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा