पाकिस्तान के द्वारा हुआ सीजफायर का पुनः उल्लंघन, पुंछ की कृष्णा घाटी में की फायरिंग, भारत ने भी दिया करारा जवाब



जम्मू (स्वतंत्र प्रयाग) : नए साल की अभी शुरुआत ही हुई है और पाकिस्तान फिर अपनी हरकतों पर उतर आया है। पाकिस्तान ने बुधवार रात नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन किया और घंटों तक गोलाबारी की। पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी फौज ने अकारण फायरिंग की और मोर्टार भी दागे।


हालांकि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। 
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान ने नए साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2020 को रात 9 बजे बिना किसी उकसावे के LoC पर सीजफायर का उल्लंघन किया। इस दौरान मोर्टार दागे गए और गोलीबारी भी की गई।


हालांकि भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए जमकर फायरिंग की। दोनों ओर से हुई फायरिंग करीब दो घंटों तक चली और 11.30 बजे खत्म हुई। बता दें, इससे पहले 1 जनवरी को ही जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सुरक्षा बलों के द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों से हुए एक मुठभेड़ में दो भारतीय जवानों ने अपनी जान गंवा दी।


जम्मू एवं कश्मीर में राजौरी जिला के नौशेरा क्षेत्र में आतंकवादियों से मुठभेड़ में दो सैनिक शहीद हो गए. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंगलवार को सुरक्षा बलों को नौशेरा में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।


दोनों तरफ से देर रात तक गोलीबारी हुई और बुधवार सुबह दो सैनिकों के शव मिले। क्षेत्र में और बल तैनात कर घेराबंदी कर दी गई है और अभियान जारी है। नौशेरा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के करीब है और पूर्व में आतंकवाद का केंद्र रहा है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में