नित्यानंद की मुसीबतें बढ़ सकतीं हैं अब, इंटरपोल ने जारी किया ब्लू नोटिस


नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग) इंटरपोल ने स्व-घोषित भगवान नित्यानंद के खिलाफ 'ब्लू नोटिस' जारी किया है। ये नोटिस गुजरात पुलिस के आग्रह पर जारी किया गया। ब्लू नोटिस  ऐसे व्यक्ति को खोजने के लिए एक किया जाता है जो लापता या अज्ञात अपराधी है या सामान्य आपराधिक कानून के उल्लंघन के लिए वॉन्टेड है।


देश छोड़कर भागे दुष्कर्म के हाई प्रोफाइल आरोपी स्वामी नित्यानंद का कोई सुराग नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिका के इक्वाडोर में एक आईलैंड खरीद उसे कैलासा नाम दे दिया है। कुछ दिन पहले नित्यानंद के विदेश चले जाने के सवाल पर विदेश मंत्रालय ने कहा था उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है।


गुजरात पुलिस ने इस बात की पुष्टि कर चुकी है कि नित्यानंद फरार है और भारत में नहीं है। गुजरात पुलिस ने पिछले साल 21 नवंबर को बताया था कि स्वयंभू बाबा नित्यानंद देश छोड़कर भाग गया है।


दो साधिकाओं के अचानक लापता होने के बाद विवादों में आए नित्यानंद स्वामी के आश्रम को अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया है। यह आश्रम दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में अवैध रूप से बनाया गया था। उधर, दोनों लापता साधिकाओं के वेस्टइंडीज के बारबाडोस में होने का पता चला है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में