नव निर्माण योजना के अंतर्गत बीस चालू कार्यो के लिए एक करोड़ 66 लाख 58 हजार की धनराशि की गई स्वीकृत


लखनऊ,(स्वतंत्र प्रयाग) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के अनुपालन में जिला योजना (नव निर्माण) के अन्तर्गत के विभिन्न जनपदों के 20 मार्गों के चालू कार्यों हेतु  1 करोड़ 66 लाख 58 हजार की धनराशि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है।



 इन 20 कार्यों की स्वीकृत लागत  9 करोड़ 36 लाख 54 हजार है। जनपद बलरामपुर में 5, झांसी में 2, मिर्जापुर में  9, प्रतापगढ़ में 3 व उरई में 1 कार्य का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
 


इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश लोक निर्माण अनुभाग-14 द्वारा जारी कर दिया गया है। 
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि सभी सम्बन्धित अधिकारी अवमुक्त धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप व निर्धारित समय सीमा के अन्दर किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने निर्देश दिये हैं कि शासनादेश में निर्धारित शर्तों का  अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा