नावार्ड वित्त पोषित आर आई डी यफ़ योजना के अंतर्गत विभिन्न जनपदों के 32 चालू कार्यो के लिए धन अवमुक्त


लखनऊ,(स्वतंत्र प्रयाग)उत्तर प्रदेश  के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में नाबार्ड वित्त पोषित आर0आई0डी0एफ0 योजना अन्तर्गत विभिन्न जनपदों के 32 चालू कार्यों हेतु 8 करोड़ 87 लाख 99 हजार की धनराशि का आवंटन उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किया गया है।


इन 32 कार्यों में जनपद एटा, रायबरेली व अलीगढ में 1-1, उन्नाव में 11, आगरा में 2, आजमगढ़ में 3, अमेठी में 7 व पीलीभीत में 6 सम्पर्क मार्गों पर काम चल रहा है इनकी कुल लागत 34 करोड़ 05 लाख 64 हजार है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश  शासन लोक निर्माण अनुभाग-9 द्वारा जारी कर दिया गया है।


इसके अतिरिक्त जनपद गाजियाबाद में गाजियाबाद-लोनी रेल मार्ग पर बन्थला के पास दिल्ली-शामली-सहारपुर रेल सेक्शन के किमी 8/3-4 पर नौली स्टेशन के निकट लेबिल क्रासिंग सं0-8ए स्पेशल के स्थान पर 04 लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण हेतु  58 करोड़ 34 लाख 53 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है।



 जनपद प्रतापगढ़ में कटरा गुलाब सिंह लक्ष्मीगंज सराय आनादेव बाजार मार्ग चैनेज (0.000 से 5.515) का चैड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य (लम्बाई 5.515 हेतु आंकलित लागत  6 करोड़ 40 लाख 89 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुये लागत के सापेक्ष करोड़ 20 लाख की धनराशि अवमुक्त की गयी है।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अन्तर्गत जनपद ललितपुर में निर्माणाधीन ग्राम खांदी का मजरा वृन्दावन सम्पर्क मार्ग एवं ग्राम खांदी का मजरा आमवारा सम्पर्क मार्ग हेतु 1 करोड़ 13 लाख 50 हजार की धनराशि शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में भी आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश  शासन द्वारा जारी कर दिये गये है।


उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने निर्देश दिये हैं कि इन कार्यों में वित्तीय नियमों का अक्षरसः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय तथा जारी शासनादेशों में उल्लिखित दिशा-निर्देशों का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाय।


 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में