ममता बनी कुमाता फिर भी लोरी सुनाई, दूध पिलाया-फिर तीन बच्चों का हेनरी ने किया कत्ल

 



फीनिक्स (स्वतंत्र प्रयाग) अमेरिका के फीनिक्स में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है जिसने एक बार पुराने  मसल को साकार होते देख यह दर्दनाक घटना अब सोचने-विचारने को बार-बार मजबूर कर रहा था। कि क्या माता भी कुमाता हो सकती है?


 



 


इस वारदात में एक मां ने अपने तीन बच्चों को इतनी बेरहमी से मार डाला जिसे जानकर हर कोई सन्न हो गया है। कातिल महिला नशे की आदी है। कातिल मां का नाम हेनरी है और उसकी उम्र 22 साल है। हेनरी ने हत्या की वारदात कुबूल ली है।


 



 


हेनरी के मुताबिक वह तब तक बच्चों के नाक और मुंह को हाथ से दबाती रही जब तक कि उनकी जान नहीं चली गई। हेनरी ने बताया कि जब वह अपनी डेढ़ साल की बेटी की जान ले रही थी तो पास में खड़ा तीन साल का बेटा देख रहा था और बहन को बचाने के लिए मां को बार-बार मुक्का मार रहा था। इसके बाद महिला ने तीन साल के बेटे को बेड पर लिटाकर उसकी जान ली।


 


वह अपनी जान बचाने मां के हाथ खरोंचता रहा, चिमटियां काटता रहा। इस दौरान वह उसे लोरी सुनाती रही।  तीसरी संतान 7 माह की बच्ची को हेनरी ने पहले दूध पिलाया और फिर लोरी सुनाते-सुनाते उसका दमघोंट दिया। अपने बयान में हेनरी ने बताया कि उसके बाद सभी के शवों को उसने लिविंग रूम के सोफे पर लिटा दिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में