कंबोडिया में बहुमंजिला इमारत गिरी, तीन दिनों तक मलबे में दबे रहे लोग, 36 की मौत


बैंकॉक (स्वतंत्र प्रयाग): कंबोडिया के केप शहर में एक बहुमंजिली निर्माणाधीन इमारत के ढहने से 36 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद तीन दिनों तक लोग मलबे में फंसे रहे और मलबे में फंसे 23 लोगों को निकाल लिया गया है।


राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष कुन किम ने कहा कि मलबे से 23 लोगों को निकाल लिया गया जबकि 36 लोगों के शव अब तक बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों में 14 महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं। रविवार सुबह एक महिला को बरामद किया गया जो बचायी गई अंतिम पीड़ित है।


इमारत के मालिकों जिसमें एक पुरूष और एक महिला शामिल हैं, को शनिवार को ही पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्टाें के मुताबिक निर्माण कार्य में घटिया चीजों का इस्तेमाल को इमारत ढहने का कारण बताया जाता है।


घटना वाले दिन ही प्रधानमंत्री हुन सेन ने मृतकों के परिजनों को 52500 डॉलर (प्रत्येक को) तथा घायलों काे 10-10 हजार डॉलर सहायता राशि देने का एलान कर दिया था। केप शहर कंबोडिया के दक्षिणी इलाके में स्थित है और वियतनाम की सीमा के पास है। यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में