जेपी नड्डा हुए बीजेपी के 11वें नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्विरोध चुने गए 


नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग): जेपी नड्डा भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। नड्डा पार्टी के 11वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने जेपी नड्डा के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सोमवार को नामांकन दाखिल किए गए थे। नामांकन दाखिल करने का आखिरी समय आज 12.30 बजे तक था। जेपी नड्डा को छोड़कर किसी और ने नामांकन नहीं भरा और 2:30 बजे तक नाम वापसी का आखिरी समय था।पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत समस्त भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री, राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम का प्रस्ताव रखा। उन्हें मोदी और अमित शाह के अलावा संघ का करीबी माना जाता है। शाह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद नड्डा को 19 जून 2019 काे कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने जेपी नड्डा 



भाजपा ने सभी प्रदेश अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों और राज्यों में कोर ग्रुप सदस्यों को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय बुलाया है। वहीं, पिछले कुछ दिनों में भाजपा के संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रियाओं से जुड़े कार्यों में तेजी आई। चुनाव प्रभारी राधामोहन सिंह की टीम ने मतदाता सूची तैयार की। नड्डा के अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी में सचिव और उपाध्यक्ष के पदों पर भी बदलाव होगा। हालांकि, महासचिव स्तर पर बदलाव की संभावना कम है।जेपी नड्‌डा राज्यसभा से सांसद हैं। वे भाजपा के संसदीय बोर्ड के सचिव भी हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी। वहां भाजपा ने 80 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जून 2019 में नड्‌डा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर वे अमित शाह के उत्तराधिकारी होंगे।



जेपी नड्डा का संक्षिप्त जीवन परिचय


पिता : डॉ. नारायण लाल नड्डा माता : स्व. कृष्णा नड्डा जन्म तिथि : दो दिसंबर, 1960 जन्म स्थान : पटना (बिहार) विवाह : 11 दिसंबर 1991 पत्नी : डॉ. मल्लिका नड्डा पुत्र : हरीश व गिरीश स्थायी निवासी - गांव विजयपुर, डाकघर औहर,
तहसील झंडूता, जिला बिलासपुर


शिक्षा : बीए, एलएलबी प्रारंभिक शिक्षा : सेंट जेवियर स्कूल, पटना। स्नातक : पटना कॉलेज एलएलबी : एचपीयू शिमला।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में